October 12, 2026 3:57 pm

October 12, 2026 3:57 pm

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, फरवरी में ही महसूस हुई मार्च जैसी गर्मी

चंडीगढ़: हरियाणा में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी की आहट साफ नजर आने लगी है। अब प्रदेश में ठंड केवल सुबह और शाम तक ही सीमित रह गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी करीब 1.5 डिग्री बढ़ा है।

स्वास्थ्य के लिहाज से संवेदनशील मौसम
प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक चल रहा है। यह स्थिति आने वाले दिनों में गर्मी की जल्द दस्तक का संकेत दे रही है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ते अंतर के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं।
बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, सिरदर्द जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज
हरियाणा में दोपहर के समय तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। शनिवार को महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 3 0
Total Users : 429230
Total views : 684463

शहर चुनें