September 20, 2026 3:53 am

September 20, 2026 3:53 am

HARYANA: भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार: फरीदाबाद में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी और निजी सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचकूला/ चंडीगढ़, 11 फरवरी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी जितेंद्र (गांव गोच्छी, जिला फरीदाबाद) और उसके निजी सहायक विनोद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 फरवरी 2026 को की गई। मामले में अभियोग संख्या 3 दिनांक 11.02.2026 के तहत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है।

इंतकाल के बदले मांगी गई थी रिश्वत
सेक्टर-23, फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसने 22 फुट रोड पर स्थित एक दुकान तथा अपनी माताजी के नाम 33 फुट रोड पर एक मकान खरीदा है। इन संपत्तियों का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए वह 5 फरवरी 2026 को पटवार घर, सेक्टर-55 फरीदाबाद पहुंचा। आरोप है कि दस्तावेज देखने के बाद हल्का पटवारी जितेंद्र ने काम करने से मना कर दिया।
इसके बाद उसके निजी सहायक विनोद ने इंतकाल दर्ज करने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने यह बात पटवारी के संज्ञान में लाई तो कथित तौर पर 5 हजार रुपये कम कर 25 हजार रुपये में सौदा तय किया गया। आरोप है कि उसी समय 5 हजार रुपये अग्रिम रूप से ले लिए गए और शेष 20 हजार रुपये बाद में देने को कहा गया।

जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
शिकायत की सत्यता और गंभीरता को देखते हुए SV&ACB फरीदाबाद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। मंगलवार को पटवार घर, सेक्टर-55 फरीदाबाद में आरोपियों को शेष 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जीरो टॉलरेंस नीति का संदेश
यह कार्रवाई राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें