June 15, 2026 2:12 pm

June 15, 2026 2:12 pm

भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने 2026 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

अंतरराष्ट्रीय मंच पर फहराया तिरंगा, हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र सिंह बने गौरव का प्रतीक
चंडीगढ़, 11 फरवरी। भारतीय टेंट पेगिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 टेंट पेगिंग विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 29 से 31 जनवरी 2026 तक जॉर्डन की प्रशासनिक राजधानी अकाबा में आयोजित विश्व कप क्वालीफाइंग चैंपियनशिप के दौरान हासिल की गई।
प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कौशल, साहस और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया। इस टीम में हरियाणा पुलिस के एएसआई जितेंद्र सिंह ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन कर न केवल भारत बल्कि हरियाणा पुलिस का नाम भी रोशन किया। इस सफलता की आधिकारिक पुष्टि अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ (ITPF) द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई है।

डीजीपी अजय सिंघल ने दी खिलाड़ियों और अधिकारियों को बधाई
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  अजय सिंघल ने इस ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
डीजीपी ने कहा कि एएसआई जितेंद्र सिंह ने अपने अनुशासित प्रशिक्षण, सटीक तकनीक और अदम्य साहस से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) संदीप सिंह कश्यप, कंसल्टेंट (के-9 एवं माउंटेड पुलिस) को भी बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रणनीतिक सहयोग से टीम की तैयारी मजबूत हुई। डीजीपी ने विश्वास जताया कि आगामी विश्व कप में भी भारतीय टीम देश को गौरवान्वित करेगी।

प्रतियोगिता में टीम और व्यक्तिगत स्तर पर शानदार प्रदर्शन
क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने ओवरऑल स्टैंडिंग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
पहला दिन (लांस इवेंट्स): रजत पदक
दूसरा दिन (स्वॉर्ड इवेंट्स): स्वर्ण पदक
तीसरा दिन (रिंग्स इवेंट्स): कांस्य पदक
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में धनराज सिरसाट ने लांस इवेंट में कांस्य और स्वॉर्ड इवेंट में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
टीम के खिलाड़ियों धनराज सिरसाट, जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह और एलडी बोंगे गणेश बालिराम ने साहस, गति और सटीक नियंत्रण से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की भारतीय टीम की सराहना
अंतरराष्ट्रीय टेंट पेगिंग महासंघ (ITPF) के अध्यक्ष मोहम्मद ईसा अल फेयरूज ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अनुशासन, तकनीकी दक्षता और निरंतर प्रगति को भारत में टेंट पेगिंग खेल के सशक्त विकास का प्रमाण बताया।

देश के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण
डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि यह सफलता केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय टेंट पेगिंग के मजबूत ढांचे और उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
उन्होंने कहा कि देश को अपने इन खिलाड़ियों पर गर्व है और पूरा राष्ट्र आगामी 2026 विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन की कामना करता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 6
Total Users : 344056
Total views : 569427

शहर चुनें