June 15, 2026 8:38 pm

June 15, 2026 8:38 pm

पर्ल चौधरी बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, के.सी. वेणुगोपाल ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी नेतृत्व ने पटौदी से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पर्ल चौधरी को हरियाणा महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में रविवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

सुधा भारद्वाज की जगह मिली जिम्मेदारी
इस पद पर इससे पहले सुधा भारद्वाज कार्यरत थीं। 18 फरवरी 1976 को जन्मी पर्ल चौधरी पेशे से वकील हैं और उनका परिवार पटौदी में रहता है। उनके पति परमेश रंजन व्यवसायी हैं, जबकि उनकी दो बेटियां अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं।

2014 में पटौदी से लड़ा था चुनाव
पर्ल चौधरी ने वर्ष 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पटौदी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उनके पिता भूपिंदर चौधरी वर्ष 2005 में पटौदी से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं, जिससे क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक जुड़ाव रहा है।
नियुक्ति के बाद पर्ल चौधरी ने कहा कि वे प्रदेश की महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

कुमारी सैलजा ने दी शुभकामनाएं
सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने पर्ल चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा लिया गया यह निर्णय महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पर्ल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सहभागिता की आवाज़ और अधिक प्रभावी तरीके से उठेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 2 0 3
Total Users : 344203
Total views : 569629

शहर चुनें