October 12, 2026 5:08 pm

October 12, 2026 5:08 pm

पंचकूला में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक संपन्न; 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस — संजय चौहान

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा — सुधा भारद्वाज
पंचकूला, 23 फरवरी 2026: पंचकूला में जिला अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 फरवरी को प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी पंचकूला नगर निकाय चुनावों को लेकर रणनीतिक मंथन भी किया गया।
जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि 25 फरवरी को होने वाला हरियाणा विधानसभा का घेराव केवल एक औपचारिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण श्रमिकों के साथ छल किया जा रहा है। मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल रहा, जिससे हजारों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
चौहान ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान और मजदूर वर्ग लगातार उपेक्षित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
मनरेगा संग्राम की संयोजक सुधा भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना के मूल स्वरूप में बदलाव तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने बुढ़ापा पेंशन के मापदंड को बच्चों की आय से जोड़ने को बुजुर्गों के साथ अन्याय बताया।
सुधा भारद्वाज ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्तियों में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी का आरोप भी लगाया। उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रभावित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जिसमें हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में पंचकूला नगर निकाय चुनावों को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों का चयन उनकी कार्यशैली, जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर किया जाएगा। पार्टी का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर जीत हासिल करने का दावा कर रही है।
बैठक में अजय गौतम, संजीव गोयल, नीतीश रावल, गुरुभाग सिंह, महेश कुमार, जीत ठाकुर, गफूर मोहम्मद, गुरबचन शर्मा, गुरुदेव सिंह, सुरजीत सिंह, बशीर मोहम्मद, सी.बी. गर्ग, योगेंद्र शर्मा, दशरथ शर्मा, हरपाल सिंह, शुभम वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, रणदीप सिंह, मुकेश सिरसवाल, माला सिंह, अनिल चौहान, अश्विनी नागरा, राजेंद्र सिंह खेरवाली, अभिषेक सैनी, ब्रिज भूषण शर्मा, सीमा गर्ग, कंवर राय राम चौहान, गौतम चौहान, प्रेम, राजा राम, शुभम, सचिन सूद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 4 9
Total Users : 429249
Total views : 684516

शहर चुनें