August 30, 2026 4:47 am

August 30, 2026 4:47 am

अमेरिका में बर्फीले तूफान से हाहाकार, 11 हजार उड़ानें रद्द, लाखों घरों की बिजली गुल

वॉशिंगटन: अमेरिका में आए भीषण बर्फीले तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी के चलते करीब 11 हजार उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, जबकि सोमवार और मंगलवार को लगभग पांच लाख घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई राज्यों में आपात स्थिति जैसे हालात बन गए हैं।

नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, देश के आठ राज्यों में एक फुट से अधिक बर्फ दर्ज की गई है। नॉर्थईस्ट क्षेत्र में तूफान का असर आने वाले कई दिनों तक जारी रहने की आशंका है।

मैसाचुसेट्स में सड़कें बंद, गवर्नर की अपील

Massachusetts के कई हिस्सों में हालात बेहद गंभीर हैं। राज्य के साउथ कोस्ट पर बर्फ हटाने वाली टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइवरों को सड़कों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मैसाचुसेट्स की गवर्नर Maura Healey ने कहा कि सड़कों पर फंसी कई गाड़ियों की सूचना मिल रही है, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

न्यूयॉर्क में टूटा बर्फबारी का रिकॉर्ड

Central Park में रविवार से सोमवार के बीच 20 इंच बर्फ दर्ज की गई। वहीं Long Island के इस्लिप इलाके में 22 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।

Providence, Rhode Island में 32.8 इंच बर्फबारी के साथ नया रिकॉर्ड बना। इससे पहले 6-7 फरवरी 1978 के ऐतिहासिक तूफान के दौरान 28.6 इंच बर्फ दर्ज की गई थी।

153 साल में पहली बार अखबार नहीं छपा

भारी बर्फबारी का असर मीडिया संस्थानों पर भी पड़ा है। The Boston Globe अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार प्रिंट संस्करण नहीं निकाल सका, क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।

बर्फीले तूफान के कारण स्कूल, सरकारी दफ्तर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड और बर्फीली हवाओं का असर अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें