October 13, 2026 7:20 pm

October 13, 2026 7:20 pm

लुधियाना में पकड़ी गई नकली लेडी इंस्पेक्टर: वर्दी का रौब दिखाकर ट्रक चालकों से करती थी वसूली

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में नकली लेडी इंस्पेक्टर बनकर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला खाकी वर्दी पहनकर खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताती थी और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक चालकों को निशाना बनाती थी।
मंगलवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ट्रक चालकों को महिला पर शक हुआ। महिला वर्दी का रौब दिखाते हुए ड्राइवरों से पैसे वसूल रही थी। शक होने पर ड्राइवरों ने उसकी घेराबंदी कर ली और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की टीम, थाना मोती नगर से मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला गुरदासपुर की रहने वाली है।
पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि वह कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थी और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं जुड़ा है।
पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति पर पुलिसकर्मी होने का संदेह हो तो तुरंत पहचान पत्र की जांच करें और किसी भी अवैध मांग की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 6 4
Total Users : 429664
Total views : 685098

शहर चुनें