निर्मल सिंह प्रधान और राजिंदर सिंह महा सचिव निर्विरोध चुने गए
चंडीगढ़: द वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन, एमसी चंडीगढ़ के चुनाव रविवार को चुनाव कमेटी के चेयरमैन दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सैकड़ों पब्लिक हेल्थ वर्करों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो गए।
चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी हुई, जिसमें मुख्य पदों पर कोई भी उम्मीदवार मुकाबले में नहीं उतरा। परिणामस्वरूप निर्मल सिंह को प्रधान तथा राजिंदर सिंह को जनरल सेक्रेटरी (महा सचिव) निर्विरोध चुना गया।
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
करीब एक हजार साथियों की सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
कोऑर्डिनेटर: रवि सिंह
चेयरमैन: राजिंदर कुमार
वाइस चेयरमैन: दलजीत सिंह, राजेश कुमार
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट: दिनेश कुमार
वाइस प्रेसिडेंट: अमित कुमार, दलजीत सिंह, रवि कुमार (सेक्टर-32), संजय दत्त
सेक्रेटरी: दीपक धीमान, संदीप (सेक्टर-29), जसदीप, यशपाल (सेक्टर-18)
ऑफिस सेक्रेटरी: कमलजीत सिंह
कैशियर: सूरज राणा
प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी: गुरचैन सिंह (सेक्टर-37), गुरचैन सिंह (सेक्टर-15)
एडिटर: जसबीर सिंह (सेक्टर-23)
प्रेस सेक्रेटरी: बृजेश कुमार
पैटर्न: निर्मल गिर
सलाहकार मंडल
राकेश कुमार (जनरल सेक्रेटरी, कोऑर्डिनेशन कमेटी)
सतिंदर सिंह (प्रेसिडेंट, कोऑर्डिनेशन कमेटी)
कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष का संकल्प
नव निर्वाचित प्रधान निर्मल सिंह और महा सचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि नई टीम पब्लिक हेल्थ वर्करों से जुड़े सभी मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन संबंधी समस्याएं, समान काम के लिए समान वेतन, नौकरी की सुरक्षा, बोनस एक्ट, पेंडिंग एरियर, डेलीवेज कर्मचारियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी में संशोधन, नियमित योग्य कर्मचारियों की पदोन्नति तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए यूनियन संघर्षरत रहेगी।
कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महा सचिव राकेश कुमार ने पब्लिक हेल्थ वर्करों का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि द वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन, एमसी चंडीगढ़ के साथ मिलकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकाला जाएगा।











Total Users : 291255
Total views : 493513