September 20, 2026 3:53 am

September 20, 2026 3:53 am

CHANDIGARH’: “ऐप्सटिन फाइल्स” विवाद: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर दद्दूमाजरा में महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

चंडीगढ़। कथित “ऐप्सटिन फाइल्स” में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के विरोध में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने दद्दूमाजरा में रोष प्रदर्शन करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह अभियान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
डॉ. साक्षी चौधरी ने किया अभियान का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महामंत्री डॉ. साक्षी चौधरी ने किया। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने “द पीएम इज कॉम्प्रोमाइज” लिखी तख्तियां और टी-शर्ट पहनकर सड़कों पर नारेबाजी की और मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर एकत्र किए।
“नैतिकता के आधार पर पद छोड़ें” – ममता डोगरा
ममता डोगरा ने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति का नाम किसी विवादित दस्तावेज़ में सामने आता है तो पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उसे पद छोड़कर जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री नैतिक आधार खो चुके हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान के दौरान महिलाओं के साथ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि यह मामला केंद्र सरकार की साख पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा सच्चाई सामने लाने की मांग की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अच्छे लाल, बनवारी लाल, नेशनल कोऑर्डिनेटर शैलिका खुराना, तृप्ता ठाकुर, प्रदेश सेक्रेटरी मनीष लांबा, गुरप्रीत, सतनाम कौर, योगिता, रानी, साधना, कोकिला, सरिता और ललित बिरला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार यह हस्ताक्षर अभियान प्रदेश के अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा और एकत्रित ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपे जाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें