September 22, 2026 8:16 am

September 22, 2026 8:16 am

हरियाणा बजट 2026-27 – जुमलों का पिटारा, जनता का हित बाहर : रणदीप सुरजेवाला

चंडीगढ़, 2 मार्च 2026। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इसे “दिशाहीन, जुमलों से भरा और जन-विरोधी” करार दिया। सुरजेवाला ने कहा कि 3 घंटे से अधिक का भाषण सिर्फ दिखावा था, जबकि किसान, युवा, मजदूर, एससी/बीसी समाज और आम नागरिकों की असली समस्याओं पर चुप्पी साध ली गई। उन्होंने कहा कि कर्ज़ का बोझ बढ़ता जा रहा है, हर हरियाणवी पर लाखों का कर्ज़ हो गया है।
सुरजेवाला ने कैग रिपोर्ट और बजट दस्तावेजों का हवाला देते हुए आरोप लगाया:
• 1966 से 2014 तक (48 साल): कुल कर्ज़ मात्र ₹70,925 करोड़।
• भाजपा शासन में 2015 से 2026-27 तक (12 साल): ₹3.94 लाख करोड़ से अधिक नया कर्ज़!
• औसतन हर साल ₹27,000 करोड़, हर दिन ₹74 करोड़ कर्ज़ लिया जा रहा।
• प्रदेश की 2.80 करोड़ आबादी पर प्रति व्यक्ति ₹1.40 लाख से ज्यादा कर्ज़!
“भाजपा ने हरियाणा को कर्ज़ की गुलामी में धकेल दिया है – विकास के नाम पर सिर्फ कर्ज़ का पहाड़!”
उन्होंने कहा कि बजट में क्या मिला? खाली वादे और छोटे-मोटे ऐलान। सुरजेवाला ने बजट की मुख्य घोषणाओं पर तंज कसते हुए कहा:
• किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी? नहीं! सिर्फ दालें/तिलहन पर ₹2,000/एकड़ बोनस और Agri DISCOM का नाम – लेकिन असली राहत कहाँ?
• युवाओं को लाखों नौकरियां? नहीं! सिर्फ 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग का वादा – बाकी बेरोजगार! Agniveer को 20% पुलिस रिजर्वेशन, लेकिन नियमित भर्तियां कहाँ?
• SC/BC समाज की प्रगति, दुकानदारों का कारोबार बचाना, कानून-व्यवस्था सुधार, ड्रग्स/माइनिंग माफिया पर लगाम? सब पर खामोशी!
• ₹100 करोड़ का Green Climate Fund और अन्य छोटे फंड – ये बूंद भर पानी हैं, जबकि प्रदेश सूखे, प्रदूषण और बेरोजगारी से जूझ रहा है!
सुरजेवाला ने कहा कि 2047 तक $1 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना दिखा रहे हैं, लेकिन 2047 तक 21 साल बाकी, 2031 का भी जिक्र – जबकि चुनाव सिर्फ 4 साल बाद! जनता को अभी महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज़ का दर्द है, लेकिन बजट में दूर के ढोल।
रणदीप सुरजेवाला ने संत रविदास जी की वाणी का हवाला देते हुए कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा” – लेकिन नायब सैनी जी का मन छल-कपट और दिखावे से भरा है!
“काया कोरा कपड़ा, जब लग मैला न होय। कर्म बिना जो राखिए, पावै सम्मान न कोय। बिना असली कर्म के सिर्फ भाषण और जुमले – सम्मान नहीं मिलेगा! पंजाब चुनाव के लिए हरियाणा का बजट इस्तेमाल मत कीजिए – गुरुओं की वाणी को हरियाणा की तरक्की में लागू कीजिए।
सुरजेवाला ने कहा कि यह बजट दृष्टिहीन, उद्देश्य-विहीन और जनता को ठगने वाला है। भाजपा ने हरियाणा को कर्ज़ में डुबोया, युवा-किसान-मजदूर को धोखा दिया। कांग्रेस हरियाणा की जनता के साथ है – हम एमएसपी गारंटी, लाखों रोजगार, कर्ज़मुक्ति और असली विकास के लिए लड़ेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 9 6 8
Total Users : 417968
Total views : 669510

शहर चुनें