September 21, 2026 9:46 am

September 21, 2026 9:46 am

पलवल में लापरवाही पर कड़ा एक्शन: मंत्री रणबीर गंगवा ने एसडीओ-जेई को किया सस्पेंड, एक्सईन को कारण बताओ नोटिस

चंडीगढ़, 3 मार्च। पलवल के गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन में सामने आई गंभीर लापरवाही के मामले में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित एसडीओ और जेई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, संबंधित एक्सईन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल, 26 फरवरी को गोबिंद नगर स्थित बूस्टिंग स्टेशन के अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने विभागीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंत्री के निर्देशों के बाद विभाग ने एसडीओ प्रीति और जेई रामबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित एक्सईन से जवाब तलब किया गया है कि सुरक्षा मानकों में चूक कैसे हुई।
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर बुनियादी ढांचे की जिम्मेदारी विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बूस्टिंग स्टेशनों, वाटर टैंकों और संबंधित परिसरों का तत्काल निरीक्षण किया जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विभाग व्यापक स्तर पर सुरक्षा ऑडिट करेगा, ताकि आमजन, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 4 7 1
Total Users : 417471
Total views : 668885

शहर चुनें