September 22, 2026 10:22 am

September 22, 2026 10:22 am

पंचकूला में 1-2 अप्रैल को होंगे क्रिकेट सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले, 10 टीमें लेंगी हिस्सा

पंचकूला: जिले में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी और प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को टी.डी.एल. क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट सुपर सब पैटर्न (12 खिलाड़ियों की अनुमति) के तहत आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम कम से कम 4 मैच खेलेगी और सभी मुकाबले 30-30 ओवर के होंगे। सभी मैच बीसीसीआई के नियमों के अनुसार सफेद पोशाक और लाल मैच बॉल से खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
टूर्नामेंट के दौरान आयोजकों द्वारा उच्च गुणवत्ता की लाल मैच बॉल, रिफ्रेशमेंट बॉक्स और मिनरल वाटर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, मैचों की ऑनलाइन स्कोरिंग “क्रिक हीरो” प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। मुकाबलों में बीसीसीआई/राज्य पैनल के अंपायर नियुक्त किए जाएंगे और प्रतियोगिता को व्यापक मीडिया कवरेज भी मिलेगी।
विजेताओं को ट्रॉफी और स्पोर्ट्स किट
एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डर और बेस्ट ऑलराउंडर को ट्रॉफी के साथ क्रिकेट स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया जाएगा। ऑलराउंडर खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है।

भाग लेने वाली टीमें
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों के नाम इस प्रकार हैं—
अमरावती क्रिकेट टीम, पंचकूला
टीडीएल क्रिकेट नर्सरी, पंचकूला
सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला
कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा
सीडब्ल्यूएन अकादमी, पीरमुछल्ला (पंजाब)
लक्ष्य स्कूल ऑफ क्रिकेट, कालका
सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर
एमएम क्रिकेट अकादमी, अंबाला
प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब, चंडीगढ़
जीएनएसए क्रिकेट अकादमी, लुधियाना
आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा और क्षेत्रीय क्रिकेट को नई दिशा देगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 3 4
Total Users : 418034
Total views : 669594

शहर चुनें