September 20, 2026 3:54 am

September 20, 2026 3:54 am

PUNJAB: 1 लाख रुपये रिश्वत लेते ड्रग इंस्पेक्टर विजिलेंस के हत्थे चढ़ा

चंडीगढ़, 7 मार्च 2026:पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफडीए ड्रग विंग श्री मुक्तसर साहिब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी बठिंडा निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता रेडिनेक्स लाइफ साइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड, बठिंडा का डायरेक्टर है और उसकी कंपनी वर्ष 2020 से एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण कर रही है।

प्रवक्ता के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता ने छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता की कंपनी को सील कर दिया था। बाद में कंपनी से सील हटाने के बदले आरोपी ने शिकायतकर्ता से हर महीने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा को दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया।

जाल के दौरान आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें