May 23, 2026 10:41 pm

May 23, 2026 10:41 pm

कैथल में साइबर जागरूकता की नई पहल: “साइबर दोस्त डिजिटल ई-हैंडबुक” अब ऑनलाइन उपलब्ध

कैथल, हरियाणा: साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कैथल प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डॉ. विजय कुमार चावला द्वारा तैयार “साइबर दोस्त डिजिटल ई-हैंडबुक” को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, कैथल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यह पहल जिले में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने और आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग, जिला कैथल में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ई-हैंडबुक को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर साइबर सुरक्षा जागरूकता फोल्डर में अपलोड किया गया है। उन्होंने जिला उपायुक्त अपराजिता और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना का ई-हैंडबुक को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ. चावला ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। उनका यह प्रयास आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा, इसमें साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया गया है।

ई-हैंडबुक को ऑनलाइन उपलब्ध कराने से अब जिले के अधिक से अधिक लोग इसे पढ़ सकेंगे और अपने व्यक्तिगत डेटा और डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित रखने के उपाय सीख सकेंगे। डॉ. चावला ने उम्मीद जताई कि यह पहल समाज में साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने और डिजिटल सुरक्षा के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी।

जिला प्रशासन की इस पहल को स्थानीय स्तर पर सराहना मिल रही है और इसे भविष्य में और अधिक डिजिटल जागरूकता अभियानों के लिए प्रेरणा माना जा रहा है।

 

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 9 4
Total Users : 323594
Total views : 540325

शहर चुनें