June 21, 2026 7:40 pm

June 21, 2026 7:40 pm

PANCHKULA: क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: बंदर घाटी के पास स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

पंचकूला। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंदर घाटी के पास स्कूटी सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद की है।

एसीपी क्राइम Arvind Kamboj ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम को 10 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी पर नशीला पदार्थ लेकर बंदर घाटी क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की और रेड के दौरान स्कूटी सवार युवक को काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ बाबा निवासी मौली जांगरा, चंडीगढ़ तथा हाल किरायेदार जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना Chandimandir Police Station में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक Manpreet Singh Sudan ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का एक साथी पहले से ही नशा तस्करी के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस उस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 11 मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 9 3
Total Users : 349193
Total views : 576518

शहर चुनें