पंचकूला। जिला पंचकूला में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने चोरी के वाहन मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले पकड़े गए आरोपी के साथी को भी काबू कर लिया है।
एसीपी क्राइम Arvind Kamboj ने बताया कि 25 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान अमरटैक्स चौक से ग्रीन बेल्ट फेस-1 इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-19 की ओर जाने वाली सड़क पर एक एक्टिवा स्कूटी सवार युवक को रोका था। पूछताछ में उसकी पहचान सतबीर निवासी जीरकपुर, जिला मोहाली के रूप में हुई।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्कूटी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी और दूसरी नंबर प्लेट गायब थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह स्कूटी अपने मौसी के लड़के के साथ मिलकर Chandigarh से चोरी की थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित थाना में चोरी का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
एसीपी Arvind Kamboj ने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने दूसरे आरोपी राकेश कुमार निवासी मोहाली को 11 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे भी अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी के मामलों में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में भी जांच की जा रही है और जिले में लगातार नाकाबंदी कर चोरी के वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।











Total Users : 291414
Total views : 493750