June 10, 2026 12:50 pm

June 10, 2026 12:50 pm

चंडीगढ़ में तमिल समुदाय ने कांग्रेस का दामन थामा, राजीव गांधी कांग्रेस भवन में भव्य शामिलीकरण कार्यक्रम

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मजबूती मिली जब शहर के तमिल समुदाय के सैकड़ों लोगों ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन, सेक्टर-35 में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर पार्टी का दामन थाम लिया।
इस अवसर पर सांसद मनीष तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लकी की उपस्थिति में नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नेताओं ने कहा कि तमिल समुदाय के शामिल होने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा और शहर के विकास के एजेंडे को मजबूती मिलेगी।
सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कोशिश रही है कि शहर के हर क्षेत्र—सेक्टर, गाँव और कॉलोनियों का समान रूप से विकास हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शहर के कमजोर वर्गों, मजदूरों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की आवाज़ को बुलंद करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने हाल ही में हुई एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने का जिक्र किया, जिनमें कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिलाना, लाल डोरे के विस्तार, शेयर वाइज रजिस्ट्री और हाउसिंग बोर्ड द्वारा नोटिस जारी करने जैसे मामले शामिल हैं।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लकी ने कहा कि तमिल समुदाय के सैकड़ों लोगों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों की तैयारियाँ जोश और प्रतिबद्धता के साथ शुरू कर दी गई हैं और भाजपा की विफलताओं को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। लकी ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में नगर निगम में 10 में से 9 मेयर भाजपा के होने के बावजूद शहर का विकास ठहर गया है और कई घोटाले सामने आए हैं, जिससे भाजपा की कार्यप्रणाली बेनकाब हो चुकी है।
कार्यक्रम में प्रवीण शर्मा टीटू, विक्टर सिद्धू, एरिया पार्षद अंजू कटियाल, पवन शर्मा, चंद्रमुखी शर्मा, बलविंदर कौर, सुखविंदर, राजदीप सिद्धू, विपनजोत सिंह अमन, ज़ाहिद प्रवेज खान, वसीम मीर, इमरान मंसूरी, अमन सलैच, कविता, सरबजीत और सोनिया जैसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस भव्य शामिलीकरण ने चंडीगढ़ कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है और शहर के तमिल समुदाय के साथ पार्टी के जुड़े मजबूत रिश्तों को और गहरा किया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 8 3 3
Total Users : 338833
Total views : 561992

शहर चुनें