April 5, 2026 6:41 pm

April 5, 2026 6:41 pm

पिकअप में भरकर हो रही थी शराब तस्करी, पीछा कर पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी, 102 पेटी अवैध शराब बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 22 मार्च 2026: पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। एंटी व्हीकल थैफ्ट (AVT) स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 21 मार्च को सूचना मिली थी कि करन वालिया निवासी डेराबस्सी और सोहन लाल उर्फ सोनू निवासी पटियाला, चंडीगढ़ से शराब लाकर बाहरी राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसीपी सुरेंद्र सिंह के निर्देशन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डंपिंग ग्राउंड, बंदरघाटी रोड के पास नाकाबंदी कर दी।
फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़े आरोपी
करीब रात 2 बजे एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप बलेरो को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बचने के लिए वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीछा कर दोनों आरोपियों को वाहन सहित काबू कर लिया।
102 पेटी शराब बरामद
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर 102 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें अंग्रेजी शराब, बीयर कैन और देसी शराब शामिल है। सभी पेटियों पर “सेल इन चंडीगढ़” अंकित था, जिससे साफ है कि शराब को अवैध रूप से अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।
मामला दर्ज, रिमांड पर आरोपी
आरोपियों के पास शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने बरामद शराब और वाहन को कब्जे में लेकर हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस पूरे गिरोह की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 0
Total Users : 291250
Total views : 493505

शहर चुनें