July 14, 2026 8:08 am

July 14, 2026 8:08 am

KAITHAL: ग्योंग में आरोही स्कूल की एसएमसी बैठक, नामांकन बढ़ाने और प्रवेश उत्सव को भव्य बनाने पर जोर

कैथल, 27 मार्च: आरोही स्कूल, ग्योंग में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 को लेकर विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने की।
बैठक में सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर विशेष फोकस किया गया। इसके साथ ही सत्र 2025–26 की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार, विद्यालय की उपलब्धियों की समीक्षा और लंबित कार्यों की सूची तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।


एसएमसी सदस्यों ने सुझाव दिया कि अभिभावकों के साथ नियमित संवाद, विद्यालय की उपलब्धियों का प्रचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ा जा सकता है। बैठक में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।


इस दौरान एसएमसी प्रभारी डॉ. विजय चावला ने समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसएमसी विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो अभिभावकों, शिक्षकों और समुदाय के बीच समन्वय स्थापित करती है। उन्होंने बताया कि समिति के सक्रिय सहयोग से शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित किया जा सकता है।
डॉ. विजय चावला ने “प्रवेश उत्सव 2026–27” को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने, स्थानीय समुदाय को जोड़ने और विद्यालय की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रस्तुत करने का सुझाव दिया।
बैठक में एसएमसी अध्यक्ष जगपाल, उपाध्यक्ष रामकली, हरीश, सरोज बाला, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, कुलदीप, निशा गर्ग, विनोद कुमार, प्रतिभा मित्तल, अश्वनी, संजीव कुमार, श्वेता और बिंदु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 5 2 3
Total Users : 368523
Total views : 602762

शहर चुनें