April 5, 2026 1:18 pm

April 5, 2026 1:18 pm

चंडीगढ़: ISBT-17 और ISBT-43 से चलने वाली बसों का टाइम टेबल तय, 9 रूट्स पर रोजाना सैकड़ों ट्रिप्स

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। आम यात्रियों की सुविधा और विभिन्न राज्यों के परिवहन निगमों के बीच विवाद खत्म करने के उद्देश्य से स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ ने बड़ा फैसला लिया है। ISBT-17 और ISBT-43 से संचालित होने वाली स्टेज कैरिज बसों के लिए संयुक्त टाइम टेबल को अंतिम रूप दे दिया गया है।
अमित कुमार सेक्रेटरी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी यूटी चंडीगढ़ ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद पहली बार 9 प्रमुख रूट्स के लिए समय सारिणी को मंजूरी दी गई है, जिससे अब बसों का संचालन व्यवस्थित तरीके से होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

इन रूट्स पर तय हुआ टाइम टेबल
निर्धारित रूट्स के तहत विभिन्न राज्यों के प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों को जोड़ा गया है:
ISBT-17 से यमुनानगर, सहारनपुर, हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, टनकपुर, हल्द्वानी के लिए रोजाना 120 ट्रिप्स
ISBT-17 से कैथल, जींद, हांसी, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, श्री सालासर धाम व खाटू श्याम जी के लिए 134 ट्रिप्स
ISBT-17 से 152-डी एक्सप्रेसवे (नया) के लिए 24 ट्रिप्स
ISBT-17 से मुल्लांपुर, ब्लॉक माजरा, खिजराबाद व कुराली के लिए 68 ट्रिप्स
ISBT-43 से चुन्नी, सरहिंद, खन्ना के लिए 43 ट्रिप्स
ISBT-43 से मोरिंडा, बेला, माछीवाड़ा, चमकौर साहिब के लिए 33 ट्रिप्स
ISBT-43 से पिंजौर, कालका, परवाणू, बद्दी व नालागढ़ के लिए 92 ट्रिप्स
ISBT-17 से अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र (डेराबस्सी व लालड़ू के रास्ते) के लिए 127 ट्रिप्स
ISBT-17 से करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, नारनौल व सीकर के लिए 152 ट्रिप्स
कई परिवहन निगमों की सहमति से बना शेड्यूल
यह टाइम टेबल चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU), पंजाब रोडवेज, हरियाणा रोडवेज, PEPSU रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, राजस्थान रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, उत्तराखंड परिवहन निगम और उत्तर प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की आपसी सहमति से तैयार किया गया है।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
अमित कुमार का कहना है कि इस व्यवस्था से:
बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार होगा
अलग-अलग राज्यों के ऑपरेटरों के बीच विवाद खत्म होंगे
यात्रियों को बिना भ्रम के सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी
इसके अलावा अन्य रूट्स के टाइम टेबल पर भी काम जारी है और उन्हें जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्राइसिटी और आसपास के राज्यों के यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन में पहले से ज्यादा सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 4 7
Total Users : 291147
Total views : 493329

शहर चुनें