June 21, 2026 3:14 pm

June 21, 2026 3:14 pm

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई पर सियासी संग्राम, नगर निगम हाउस में गूंजा मुद्दा, मेयर सहित सभी दलों के पार्षद धरने पर बैठे,

मेयर सौरभ जोशी सहित सभी दलों के पार्षद सेक्टर-45 में धरने पर बैठे, 15 मिनट में रुकी तोड़फोड़

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 अप्रैल: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा शहर के विभिन्न सेक्टरों में गैरकानूनी निर्माण के नाम पर चलाए जा रहे तोड़फोड़ अभियान का मुद्दा बुधवार को नगर निगम हाउस मीटिंग में जोरदार तरीके से उठा। वार्ड नंबर-34 के पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बैठक की शुरुआत में ही इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सभी दलों के पार्षदों से राजनीति से ऊपर उठकर फ्लैट अलॉटियों के हक में एकजुट होने की अपील की।
गाबी ने सदन में बताया कि उनके वार्ड के सेक्टर-45C में हाउसिंग बोर्ड की टीम कार्रवाई कर रही है और लोगों के मकानों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने मेयर सौरभ जोशी समेत सभी पार्षदों से मौके पर जाकर लोगों के साथ खड़े होने का आग्रह किया।
मेयर सौरभ जोशी ने भी हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “बोर्ड खुलेआम लोगों के साथ अन्याय कर रहा है और नगर निगम पूरी तरह से शहरवासियों के साथ खड़ा है।”

गाबी ने सदन में यह भी सवाल उठाया कि जब चंडीगढ़ के प्रशासक ने लोगों के मकान न टूटने देने की बात कही थी, तो फिर बोर्ड की ओर से यह कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे फ्लैटों में मामूली बदलाव को अवैध बताकर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े-बड़े घरों और प्रभावशाली लोगों के अवैध कब्जों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
हाउस मीटिंग के बीच ही मेयर सौरभ जोशी, गुरप्रीत सिंह गाबी और कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी सहित अन्य पार्षद बैठक छोड़कर सेक्टर-45 पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी पार्षदों ने हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने के लिए 15 मिनट का अल्टीमेटम देते हुए धरने पर बैठ गए।

पार्षदों के दबाव के चलते हाउसिंग बोर्ड की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी और वे मौके से वापस लौट गए।
इस मौके पर गुरप्रीत सिंह गाबी ने सभी दलों के पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि “चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार सभी राजनीतिक दल शहरवासियों के हक में एकजुट होकर सड़क पर उतरे हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई की गई तो पार्षद इसी तरह मौके पर पहुंचकर लोगों का साथ देंगे।
यह घटनाक्रम शहर की राजनीति में एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जहां आम जनता के मुद्दे पर सभी दलों ने एकजुटता दिखाई।

Oplus_131072

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 9 1
Total Users : 349091
Total views : 576376

शहर चुनें