बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 8 अप्रैल 2026। हरियाणा सरकार ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां कर दी हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश में कई अहम विभागों में बदलाव किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, एस.एम. शर्मा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (रेवेन्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट) लगाया गया है, जबकि अनुराग अग्रवाल को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।
इसी तरह, विजेंद्र कुमार को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक रंजन को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सहकारिता विभाग लगाया गया है, वहीं पंकज अग्रवाल को आर्किटेक्चर विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने सी.जी. रजनी कांथन को पर्यावरण एवं खनन विभाग में कमिश्नर एवं सचिव बनाया है। अशोक कुमार मीणा को आर्काइव्स विभाग का कमिश्नर एवं सचिव लगाया गया है।
जी. अनिल कुमार को हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है, साथ ही उन्हें पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अतुल कुमार को वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि तुषार कुमार सेहरा को रेवेन्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग में सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा, मधु रमन को रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटीज हरियाणा से हटाकर सचिव, स्वास्थ्य विभाग लगाया गया है।
नीचे के स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। डॉ. आदित्य दहिया को हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम में मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है। अजय कुमार को डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1, मुख्यमंत्री हरियाणा बनाया गया है।
वहीं, उत्तम सिंह को गुरुग्राम का नया नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। आनंद कुमार शर्मा को करनाल स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है।
सरकार ने आनंदिता स्मरणा को रोहतक नगर निगम आयुक्त और डिप्टी कमिश्नर, करनाल की जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकार के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।











Total Users : 293374
Total views : 496507