September 13, 2026 4:17 am

September 13, 2026 4:17 am

एमसीएम में ‘उड़ान’ और ‘आयाम’ के साथ भव्य विदाई समारोह का आयोजन

चंडीगढ़, 11 अप्रैल: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को ‘उड़ान’ (हॉस्टल विदाई समारोह) और ‘आयाम’ (कॉलेज विदाई समारोह) दो यादगार आयोजनों के माध्यम से स्नेहपूर्ण और भावनात्मक विदाई दी। ये दोनों कार्यक्रम एक समृद्ध शैक्षणिक यात्रा के समापन का उत्सव थे।

‘उड़ान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा प्रोफेसर योजना रावत ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महाविद्यालय से अपने छात्र और प्राध्यापक दोनों रूपों में जुड़े अनुभवों को स्नेहपूर्वक साझा किया। उन्होंने विदाई को जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में वर्णित करते हुए इसे नए चरण में प्रवेश का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने महाविद्यालय के स्नेहिल वातावरण और समर्पित शिक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पूर्व छात्राओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे विदा हो रही छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा मिली।

कॉलेज विदाई समारोह ‘आयाम’ पंजाबी फिल्म ‘खुशखबरी’ के कलाकार—बिन्नू ढिल्लों, पायल राजपूत और हरबी संघा—की उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह और रंग भर दिए। गायक सोलोमन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।

दोनों कार्यक्रमों में भावनाओं, उत्सव और आशाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जहाँ छात्राओं ने अपनी यादों को संजोते हुए भविष्य की ओर आशा के साथ कदम बढ़ाए। कार्यक्रमों में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छात्राओं की प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया। समारोह का विशेष आकर्षण ‘एमसीएम क्वीन प्रतियोगिता’ रही, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, गरिमा और निपुणता का परिचय देते हुए सशक्त नारीत्व की झलक प्रस्तुत की।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने सभी स्नातक छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने महाविद्यालय के अनुभवों को सहेजकर रखने और संस्थान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपेक्षा की कि वे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सार्थक योगदान दें और महाविद्यालय के मूल्यों को सदैव बनाए रखें।

‘उड़ान’ एमसीएम क्वीन प्रतियोगिता के परिणाम:
• हॉस्टल क्वीन: रिया (बीबीए)
• प्रथम उपविजेता: अक्षिता गुलेरिया (बीए)
• द्वितीय उपविजेता: सुमेधा शर्मा (बीए)
• मिस एलीगेंट वॉक: रोजेरिया एलंगबाम (बीए)
• मिस रेडिएंट स्माइल: हरलीन कौर (बीए)


‘आयाम’ एमसीएम क्वीन प्रतियोगिता के परिणाम:
• एमसीएम क्वीन: भाव्या भारद्वाज (बी.ए.)
• प्रथम रनर-अप: निश्का मलासी (बीसीए)
• द्वितीय रनर-अप: साची पिर्ता (एम.ए. अंग्रेज़ी)
• एलीगेंट वॉक: डिस्केट अंगमो (बी.ए.)
• रेडिएंट स्माइल: नंदिका थापा (एम.ए. अंग्रेज़ी)

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 0
Total Users : 412470
Total views : 662285

शहर चुनें