October 30, 2026 9:32 am

October 30, 2026 9:32 am

देव समाज कॉलेज फॉर विमेन में 34वां दीक्षांत समारोह, 550 छात्राओं को मिली डिग्रियां

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026। सेक्टर-45 बी स्थित देव समाज कॉलेज फॉर विमेन में शनिवार को 34वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कुल 550 छात्राओं को अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रियां प्रदान की गईं।

कॉलेज परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। समारोह में चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सेक्टर-45 बी के काउंसलर गुरप्रीत सिंह गाबी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नीरू मलिक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शोध, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनीष तिवारी ने कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में प्रो. (डॉ.) अग्नीज़ ढिल्लों, सेक्रेटरी, देव समाज एवं चेयरपर्सन, देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, तथा श्री मानविंदर सिंह मांगट, सेक्रेटरी, कॉलेज ने भी विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों और शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्रगान के साथ हुआ। डिग्री प्राप्त करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए यह दिन यादगार बन गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 1 3 9 0
Total Users : 441390
Total views : 701177

शहर चुनें