May 3, 2026 2:51 pm

May 3, 2026 2:51 pm

HARYANA NEWS: कांग्रेस ने जिस तरह नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिराया उसी तरह जनता कांग्रेस को गिराने का काम करें : CM नायब सैनी

ट्रिपल इंजन की सरकार हर संकल्प को पूरा करेगी और शहर में तीन गुणा गति से विकास कार्य होंगे : नायब सैनी

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी झूठ बोलकर वोट लेती है और चुनाव के बाद वादा नहीं निभाती : नायब सैनी

रेवाड़ी मेंं मुख्यमंत्री ने जनता से शहर की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 2 मई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को रेवाड़ी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रेवाड़ी के विकास के लिए एक-एक वोट कमल के निशान पर डालकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को जिस तरह से गिराने का काम किया है उसी तरह से 10 मई को कांग्रेस को भी गिराने का काम करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंति पर उन्हें नमन किया।
रेवाड़ी के सैनी स्कूल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रत्याशी विनीता पीपल और सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है उन्हें धरातल पर उतारने का काम करती है।
मुख्यंमत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 21 संकल्प लिए हैं और चुनाव परिणाम आने के बाद इन सभी संकल्पों को ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद दिया। चुनाव में भाजपा ने 217 संकल्प लिए जिनमें से 63 संकल्पों को डेढ़ साल में पूरा करने का काम सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारें अपने वादों को पूरा करने में विफल रही हैं। चुनाव के समय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन चुनाव के बाद कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पित है और लगातार पूरा कर रही है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने डायलसिस मरीजों के डायलसिस मुफ्त करने के वादे को पूरा किया है। महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना का बजट भी बढ़ाकर 5000 करोड़ से 6500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। भाजपा ने बुजुर्गों की पेंशन को बढ़ाकर 3200 रुपये कर दिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन विनिता पीपल और सभी पार्षदों को जीताकर रेवाड़ी में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकर बनने पर रेवाड़ी में तीन गुणा गति से विकास कार्य होंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि कमल का फूल खिलाकर भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाएं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों का ही विस्तार है : CM नायब सिंह सैनी

जब देश अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नई दिशा दी : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि यह समारोह सामाजिक चेतना, शिक्षा और समानता के महान विचारों का उत्सव है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सैनी सभा के पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा फुले का योगदान अतुलनीय है। अपनी धर्मपत्नी सावित्री फुले के साथ मिलकर उन्होंने देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया, जो उस समय एक छोटा प्रयास था, लेकिन आज करोड़ों बेटियों के भविष्य को रोशन कर रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मध्य काल में रेवाडी का विशेष महत्व रहा है। हम जानते हैं भारत के अंतिम हिंदू सम्राट हेमू का संबंध इसी इसी रेवाड़ी शहर से रहा है। हेमू ने मुगलों के खिलाफ 22 लडाई लड़ी। रेवाड़ी 1857 के संग्राम का बड़ा केंद्र भी रहा है। यहां से राव तुलाराम ने अंग्रेजों के खिलाफ बहादूरी से लड़ाई लड़ी। सीएम सैनी ने कहा कि इतिहास गवाह जब-जब समाज अंधकार में डूबा है महापुरूषों ने अपने विचारों, कर्मों से एक नई रोशनी दिखाने का काम किया है। जब देश अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब ज्योतिबा फुले ने उस समय समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने बाल विवाह, छुआछूत, जाति भेदभाव और महिलाओं की अशिक्षा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए सामाजिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान महात्मा फुले के विचारों का ही विस्तार है। उन्होंने कहा कि फूले का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिले तथा कोई भी व्यक्ति भेदभाव का शिकार न हो।

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री रेवाड़ी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : राव इंद्रजीत सिंह

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ज्योतिबा फुले को उनकी 200वीं जयंती पर नमन किया। उन्होंने सैनी समाज इस आयोजन के लिए शुक्रिया कहा। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जब चंद घरों में पढ़ाई लिखाई होती थी तब ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के बल पर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया।
राव इंद्रजीत सिंह ने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए चेयरपर्सन विनिता पीपल और सभी पार्षदों को प्रचंड बहुमत से जीताएं। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क जैसी समस्याओं का कमल का बटन दबाने से समाधान निश्चित है।

भाजपा सरकार में बिना भेदभाव हो रहे हैं विकास कार्य : राव नरबीर

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिछले साढ़े 11 सालों में भाजपा ने पूरे हरियाणा में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। कांग्रेस के समय युवाओं को पर्ची और खर्ची से नौकरियां मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने नीति और योजना बनाई और आज युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही है।
राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछा है, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार में दक्षिणी हरियाणा का तेजी से विकास हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए राव नरबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हरियाणा को विकसित हरियाणा बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद चुनाव में सभी लोग एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीताएं।
कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी एवं मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक डा. कृष्ण कुमार, विधायक बिमला चौधरी, वीर कुमार, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, मनोज सैनी, चेतराम सैनी, शशी सैनी, हरि सिंह सैनी, शीशपाल सैनी, धर्मचंद सैनी, रणधीर कापडीवास सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

चंडीगढ़ में सुबह 7:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। Chandigarh में तेज बारिश और तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए, जिससे सुबह होते हुए भी अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे झूमते नजर आए, वहीं कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम हो गई। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन दैनिक गतिविधियों पर असर भी पड़ा।

Our Visitor

3 0 9 7 6 9
Total Users : 309769
Total views : 520538

शहर चुनें