August 29, 2026 12:58 am

August 29, 2026 12:58 am

PUNJAB NEWS: पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ED द्वारा गिरफ्तार,

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई से सियासत गरमाई
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 9 मई: ईडी ने शनिवार को पंजाब में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए पंजाब के एक महत्ती को गिरफ्तार किया। पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता Sanjeev Arora को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी की यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज मामले में की गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ईडी की टीम ने चंडीगढ़ स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास सहित उत्तर भारत के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान मंत्री अरोड़ा से जुड़े कुछ दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन एजेंसी के रडार पर थे। ईडी का आरोप है कि जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी अब अदालत से उनकी रिमांड मांग सकती है ताकि मामले में गहन पूछताछ की जा सके।
ईडी की कार्रवाई के दौरान दिल्ली और गुरुग्राम समेत कुल पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित रियल एस्टेट कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के परिसर में भी छापेमारी की गई। एजेंसी ने हाल ही में दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की है।
मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई बताया है। वहीं, भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी अब गिरफ्तार मंत्री से जुड़े कारोबारी नेटवर्क, कंपनियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 8
Total Users : 400068
Total views : 645598

शहर चुनें