May 23, 2026 5:27 pm

May 23, 2026 5:27 pm

पंचकूला में पैक्स प्रबंधकों को मिला पतंजलि कैटल फीड बिजनेस का प्रशिक्षण

जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

पैक्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल

प्रबंध निदेशक हरको बैंक डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने सहकारी व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला मई 23:   जिला केंद्रीय सहकारी बैंक  पंचकूला में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा पतंजलि कैटल फीड बिजनेस को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पैक्स प्रबंधकों को कैटल फीड वितरण से संबंधित जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना था।
कार्यक्रम में डॉ. प्रफुल्ल रंजन, प्रबंध निदेशक, हारको बैंक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सीएससी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक एवं पतंजलि की संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने तथा पैक्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर  यशवीर सिंह, महाप्रबंधक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पंचकूला द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पैक्स प्रबंधकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पैक्स के उत्थान एवं व्यवसाय विविधीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा सीएससी के माध्यम से पतंजलि कैटल फीड बिजनेस को अपनाकर पैक्स अतिरिक्त आय अर्जित कर आर्थिक रूप से और अधिक सुदृढ़ हो सकती हैं।
कार्यक्रम में  उर्वशी गुप्ता, महाप्रबंधक हरको बैंक तथा  सुधा शर्मा, उप महाप्रबंधक हरको बैंक विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

ऋषि पवार, महाप्रबंधक, पतंजलि ग्राम उद्योग न्यास द्वारा पतंजलि कैटल फीड पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें उत्पाद की गुणवत्ता, पोषण लाभ एवं इसके व्यावसायिक मॉडल की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समन्वय  मोहित शर्मा, राज्य प्रबंधक, सीएससी तथा  संजीव, जिला प्रबंधक, सीएससी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सीएससी, पतंजलि एवं पैक्स के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकता है तथा ग्रामीण स्तर पर इस व्यवसाय को सफल बनाने में सहयोग देगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पंचकूला के अंतर्गत कार्यरत सभी पैक्स प्रबंधकों ने भाग लिया तथा कैटल फीड बिजनेस से संबंधित विभिन्न संभावनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं पतंजलि कैटल फीड पहल को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 4 6 1
Total Users : 323461
Total views : 540129

शहर चुनें