June 21, 2026 5:56 pm

June 21, 2026 5:56 pm

HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस की सतर्कता से दोहरे हत्याकांड का आरोपी दबोचा गया, वारदात के कुछ घंटों के भीतर बड़ी सफलता

सोनीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोहरे हत्याकांड का आरोपी दिल्ली भागने से पहले गिरफ्तार

CM नायब सिंह सैनी के सुरक्षित हरियाणा के संकल्प और DGP अजय सिंघल के नेतृत्व में अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़/सोनीपत, 18 जून। हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, प्रभावी समन्वय एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत हरियाणा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोनीपत पुलिस ने सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दिल्ली की ओर फरार होने का प्रयास कर रहा था।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : DGP अजय सिंघल

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अपराधियों के लिए हरियाणा में कोई स्थान नहीं है और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को आवश्यक संसाधन एवं पूर्ण समर्थन उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने सोनीपत पुलिस की त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल व्यक्तियों को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा। तकनीक, खुफिया सूचनाओं और बेहतर समन्वय के बल पर पुलिस अपराधियों तक तेजी से पहुंच रही है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई जारी है। हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

क्या था मामला –
प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल मलिक पुत्र मांगे राम निवासी मॉडल टाउन, पानीपत ने 17 जून 2026 को पंजाब के डेराबस्सी क्षेत्र में अपने चाचा राहुल मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को अपनी कार में रखकर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह ने सभी संबंधित इकाइयों को तत्काल अलर्ट करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में सीआईए यूनिट एवं थाना मुरथल पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। आरोपी के संभावित रूट का विश्लेषण करते हुए भिगान टोल प्लाजा पर सोनीपत पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी के वाहन को रोका गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चाचा राहुल मलिक की हत्या करने के बाद वह पानीपत पहुंचा, जहां उसने अपने मित्र अंकुश को सेक्टर-13/17 चौक से कार में बैठाया। इसके बाद आरोपी ने पानीपत सब्जी मंडी क्षेत्र के निकट चलते वाहन में ही अंकुश को भी गोली मार दी। दोनों हत्याओं के बाद आरोपी ने शवों को पानीपत स्थित सिवाह नहर क्षेत्र के पास फेंक दिया और दिल्ली की ओर भाग निकला। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर दोनों शवों की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को आगे की विस्तृत पूछताछ एवं जांच के लिए सीआईए-1, पानीपत के हवाले किया गया है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 6 3
Total Users : 349163
Total views : 576484

शहर चुनें