August 30, 2026 8:22 am

August 30, 2026 8:22 am

HARYANA WEATHER UPDATE: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, आज रात से तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 जून। हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाएं, धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

15 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
20 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 23 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आज रात से लेकर 20 जून तक हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

22 और 23 जून को फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 और 23 जून को भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
19 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी सहित पश्चिमी व मध्य हरियाणा के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। वहीं 20 जून को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर समेत उत्तरी हरियाणा के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। 21 जून को भी प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 6 6
Total Users : 400866
Total views : 646692

शहर चुनें