बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 जून। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-D भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन Himmat Singh द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी 19 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, CET ग्रुप-D के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक रहेगी। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक करेक्शन का अवसर दिया जाएगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू : 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 6 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
करेक्शन विंडो : 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे)
नोटिफिकेशन:
hssc.gov.in
व्हाट्सएप चैनल:
whatsapp.com














Total Users : 417436
Total views : 668843