August 29, 2026 5:07 am

August 29, 2026 5:07 am

PANCHKULA: RWA सेक्टर-28 की कार्यकारिणी बैठक में विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
पंचकूला। सेक्टर-28 निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, नागरिक समस्याओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सेक्टर के समग्र विकास को गति देना और अधिक से अधिक निवासियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान आरडब्ल्यूए के स्थायी सदस्य बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेक्टर की मूलभूत सुविधाओं, नागरिक समस्याओं तथा उनके त्वरित समाधान को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सभी ने सामूहिक सहयोग के माध्यम से विकास कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर बल दिया।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के प्रधान जसवीर सिंह गोयत, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. टेक चंद, उपप्रधान सतीश कुमार, महासचिव धर्म सिंह, संयुक्त सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश अहलावत, सचिव नीरज वधवा, सह सचिव रचना शर्मा, ऑडिटर सत्यपाल सिंह सहित सरदार उजागर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजबीर सिंह, अमित कुमार, हरपाल सिंह, बंसी लाल शर्मा, चमन लाल तथा बीएलओ नीतेश गौड़ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बीएलओ नीतेश गौड़ ने सभी सेक्टरवासियों को एसआईआर (Special Intensive Revision) के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
आरडब्ल्यूए प्रधान जसवीर सिंह गोयत ने बताया कि सेक्टर-28 की जनरल हाउस बैठक 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें सेक्टर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 6
Total Users : 400086
Total views : 645616

शहर चुनें