October 12, 2026 2:11 pm

October 12, 2026 2:11 pm

CHANDIGARH NEWS: इंडिया हॉलिडे होम स्कूल सेक्टर-24बी को बंद करने के फैसले का विरोध!

अभिभावकों ने प्रशासन से लगाई पुनर्विचार की गुहार
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 23 जून। इंडिया हॉलिडे होम स्कूल, सेक्टर-24बी, चंडीगढ़ को बंद करने के प्रस्ताव को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। स्कूल के कई अभिभावकों ने निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी, होम सोसाइटी को पत्र लिखकर स्कूल बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

अभिभावकों का कहना है कि इंडिया हॉलिडे होम स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए लंबे समय से शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। पत्र में बताया गया है कि स्कूल में करीब 150 विद्यार्थियों का नामांकन है और यह संस्था बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा रही है।

Loading Viewer...

अभिभावकों ने तर्क दिया कि स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और छोटे बच्चों को अचानक दूसरे स्कूल में दाखिला लेना मुश्किल हो सकता है। उनका कहना है कि आसपास के कई स्कूल पहले ही पूरी क्षमता से चल रहे हैं, जहां कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में नए बच्चों को समायोजित करना चुनौतीपूर्ण होगा।

पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल बंद होने से यहां कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की आजीविका पर असर पड़ेगा। अभिभावकों ने प्रशासन से आग्रह किया कि बच्चों के भविष्य और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर दोबारा विचार किया जाए।

अभिभावकों ने बताया कि यह स्कूल समाज के विभिन्न वर्गों के बच्चों को शिक्षा देने में अहम भूमिका निभा रहा है। कई परिवारों के लिए यह स्कूल नजदीकी और सुविधाजनक विकल्प है। स्कूल बंद होने से बच्चों और अभिभावकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल को वर्तमान सत्र में बंद न किया जाए और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए। अभिभावकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन बच्चों के हित में सकारात्मक निर्णय लेगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें