October 12, 2026 2:11 pm

October 12, 2026 2:11 pm

खबर का असर: बाबूगिरी हिंदी ने उठाया था मुद्दा, DC, एस्टेट ऑफिस चंडीगढ़ में अधिकारियों के तबादले

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 23 जून। बाबूगिरी हिंदी द्वारा उठाए गए मुद्दे का असर देखने को मिला है। एस्टेट ऑफिस, यूटी चंडीगढ़ ने संवेदनशील और गैर-संवेदनशील सीटों पर लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के रोटेशन को लेकर आदेश जारी करते हुए कई पदों पर बदलाव किए हैं।

विजिलेंस विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में जारी ऑफिस ऑर्डर के तहत एस्टेट ऑफिस में तत्काल प्रभाव से 13 अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर की गई है। आदेश एस्टेट ऑफिसर, यूटी चंडीगढ़ द्वारा जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, रीडर टू डीसी, पर्सनल स्टाफ, एईओ कार्यालय, लीगल सेल, कॉलोनी ब्रांच, एसआर ऑफिस और इंफोर्समेंट स्टोर सहित कई शाखाओं में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
एस्टेट ऑफिसर, यूटी चंडीगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं:

विनोद कुमार, Sr. Assistant — रीडर टू डीसी से पर्सनल स्टाफ ऑफ डीसी लगाया गया।
सतीश शर्मा, Sr. Assistant — पीए टू डीसी से रीडर टू डीसी।

ज्योति जोशी, Sr. Assistant — पर्सनल स्टाफ टू डीसी से पीए टू डीसी।

दीपक शर्मा, Clerk — पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ से पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-I।

योगेश जॉन, Clerk (O) — पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-I से पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-II।

कुलदीप सिंह, Clerk — पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-II से पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-III।

रोबिन, Clerk (O) — पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-II से पर्सनल स्टाफ ऑफ एईओ-II।

नवीन धीमान, Clerk — अकाउंटेंट कॉलोनी ब्रांच से डीलिंग असिस्टेंट कॉलोनी अकाउंट्स विंग।

हरकमल सिंह, Sr. Assistant — डीलिंग असिस्टेंट कॉलोनी अकाउंट्स विंग से अकाउंटेंट कॉलोनी ब्रांच।
रोहित अत्री, Clerk — लीगल सेल से डीलिंग हैंड लीगल सेल।

कुलवंत सिंह, Sr. Assistant — डीलिंग हैंड लीगल सेल से लीगल सेल।
धीरेराज, DEO (O) — इंफोर्समेंट स्टोर से SR ऑफिस।

जतिंदर, DEO (O) — SR ऑफिस से इंफोर्समेंट स्टोर।

प्रशासनिक गलियारों में इस रोटेशन को लंबे समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों के बदलाव और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ने इससे पहले संवेदनशील सीटों पर तैनाती और विभागीय व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। अब प्रशासन की ओर से किए गए इस रोटेशन को उसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें