June 26, 2026 8:39 am

June 26, 2026 8:39 am

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले, नाम सहित सूची जारी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 जून। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार IAS और HCS कैडर के कुल 17 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 8 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले/नियुक्तियां शामिल हैं।

Loading Viewer...


IAS अधिकारियों की नई तैनाती:
मोनिका मलिक, IAS (HY:2009) को कमिश्नर, रोहतक डिवीजन नियुक्त किया गया है।
प्रभजोत सिंह, IAS (HY:2010) को डायरेक्टर जनरल, स्टेट ट्रांसपोर्ट हरियाणा लगाया गया है।
एस. नारायणन, IFS (1997) को डायरेक्टर जनरल, हायर एजुकेशन हरियाणा एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग बनाया गया है।
वीरेंद्र कुमार दहिया, IAS (HY:2013) को डायरेक्टर हायर एजुकेशन हरियाणा और स्पेशल सेक्रेटरी हायर एजुकेशन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें डायरेक्टर टेक्निकल एजुकेशन का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
नीरज, IAS (HY:2019) को एचएसवीपी एडमिनिस्ट्रेटर फरीदाबाद और अर्बन एस्टेट के अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
सलोनी शर्मा, IAS (HY:2019) को कमिश्नर, नगर निगम करनाल नियुक्त किया गया है।
हितेश कुमार मीणा, IAS (HY:2019) को वित्त विभाग हरियाणा में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
सी. जयशारधा, IAS (HY:2020) को जिला नगर आयुक्त हिसार, नगर निगम आयुक्त हिसार और एसपीवी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर हिसार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
HCS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां:

कुशल कटारिया, HCS (2013) – अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम एवं अतिरिक्त श्रम आयुक्त गुरुग्राम।
पंकज कुमार, HCS (2014) – अतिरिक्त निदेशक अर्बन लोकल बॉडीज हरियाणा एवं संयुक्त सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग।
डॉ. सुभाष चंदर, HCS (2016) – ज्वाइंट डायरेक्टर सोशल जस्टिस, वेलफेयर ऑफ एससी/बीसी एंड अंत्योदय (SEWA) तथा ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, हॉस्पिटैलिटी विभाग।
मानव मलिक, HCS (2019) – ज्वाइंट डायरेक्टर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा।
मनीष कुमार यादव, HCS (2019) – एसडीओ (सिविल) गुहला नियुक्त।
गुरविंदर सिंह, HCS (2023) – एसडीओ (सिविल) पेहोवा नियुक्त।
अर्पित गहलावत, HCS (2023) – जिला रजिस्ट्रार, फर्म एंड सोसायटीज गुरुग्राम।
सपना यादव, HCS (2023) – ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम गुरुग्राम।
मयंक वर्मा, HCS (2023) – ज्वाइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथारटी
सरकार ने अधिकतर नियुक्तियां रिक्त पदों और मौजूदा अधिकारियों को रिलीव करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू करने के उद्देश्य से की हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 3 7 8 7
Total Users : 353787
Total views : 582993

शहर चुनें