June 27, 2026 3:17 am

June 27, 2026 3:17 am

हरियाणा में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां तय

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 26 जून 2026: हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, पदस्थापन और अतिरिक्त जिम्मेदारियों के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल हरियाणा की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए गए हैं।

आदेश के अनुसार 1992 बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल को पुलिस महानिदेशक (DGP), हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (HPHC) के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें हरियाणा के रेजिडेंट कमिश्नर और महानिदेशक कारागार, हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

वहीं 1993 बैच के IPS अधिकारी आलोक मित्तल को महानिदेशक, हरियाणा पुलिस अकादमी (HPA), मधुबन नियुक्त किया गया है। उन्हें FSL मधुबन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Loading Viewer...

डॉ. चक्कीराला संभाशिव राव (IPS, 1995 बैच) को ADGP होम गार्ड्स, पंचकूला के साथ ADGP HR लिटिगेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विकास अरोड़ा (IPS, 1998 बैच) को ADGP प्रशासन, पुलिस मुख्यालय पंचकूला लगाया गया है। वहीं कला रामचंद्रन (IPS, 1994 बैच) को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन का निदेशक बनाया गया है।
राकेश कुमार आर्य (IPS, 2003 बैच) को IGP स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि मनीष चौधरी (IPS, 2005 बैच) को IGP रेलवे कमांडो हरियाणा लगाया गया है और वे हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार भी संभालेंगे।

सरकार ने नवदीप सिंह विर्क (IPS, 1994 बैच) को पदोन्नति के बाद हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है। उनके पास विजिलेंस एवं सिक्योरिटी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

चारू बाली (IPS, 1995 बैच) को ADGP साइबर, ADGP IT, DGP ट्रेनिंग और हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन सहित SCRB का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अशोक कुमार, IPS (SPS) को IGP/HAP, मधुबन लगाया गया है। नाज़नीन भसीन (IPS, 2007 बैच) को IGP करनाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आदेश के अनुसार सुरेंद्र पाल सिंह (IPS, 2010 बैच) को DIG/STF हरियाणा, राजिंदर कुमार मीणा (IPS, 2011 बैच) को जॉइंट CP फरीदाबाद और सुरेंद्र सिंह भोरिया (IPS, 2014 बैच) को SP STF पंचकूला एवं SP कमांडो न्यूवल की जिम्मेदारी दी गई

वहीं डॉ. अंशु सिंगला (IPS, 2014 बैच) को SP/RTC भोंडसी के साथ कमांडेंट 1 रिजर्व बटालियन भोंडसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है
हरियाणा सरकार के इस फेरबदल को प्रदेश पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। आदेश 26 जून 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया।
#

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 4 1 7 5
Total Users : 354175
Total views : 583559

शहर चुनें