June 28, 2026 6:00 pm

June 28, 2026 6:00 pm

PANCHKULA: HCS अधिकारी आशुतोष राजन की माताश्री कृष्णा धम्मी का निधन, सोमवार को पंचकूला में होगा अंतिम संस्कार

धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं कृष्णा धम्मी, जरूरतमंदों की मदद में हमेशा रहीं आगे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

पंचकूला, 28 जून: हरियाणा के वरिष्ठ एचसीएस अधिकारी आशुतोष राजन की माताश्री श्रीमती कृष्णा धम्मी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 29 जून को दोपहर के समय पंचकूला में किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, एचसीएस अधिकारी आशुतोष राजन परिवार सहित यूनाइटेड किंगडम (यूके) गए हुए थे। माताश्री के निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत भारत के लिए रवाना हुए और रविवार सुबह करीब 6 बजे पंचकूला पहुंच गए। वहीं उनकी बहन, जो कनाडा में रहती हैं, सोमवार को पंचकूला पहुंचेंगी। इसके बाद परिवार की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएंगी।

धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं कृष्णा धम्मी
श्रीमती कृष्णा धम्मी धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। ईश्वर के प्रति उनकी गहरी आस्था थी और वे धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाली कृष्णा धम्मी जरूरतमंदों, गरीबों और असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती थीं।
परिजनों के अनुसार, सेवा भावना उनके जीवन का अहम हिस्सा रही। वे मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानते हुए लोगों की मदद को अपना कर्तव्य समझती थीं।

बच्चों को दिए सेवा और संस्कारों के मूल्य
परिजनों और परिचितों का कहना है कि श्रीमती कृष्णा धम्मी ने अपने बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन, मेहनत और मानवीय मूल्यों के संस्कार दिए। उनके संस्कारों की झलक आज आशुतोष राजन के व्यक्तित्व और कार्यशैली में भी दिखाई देती है।
उनके निधन को परिवार के साथ-साथ उन्हें जानने वाले लोगों ने भी बड़ी क्षति बताया है

प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

कृष्णा धम्मी के निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देने की कामना की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 5 5 3 5 5
Total Users : 355355
Total views : 585168

शहर चुनें