August 29, 2026 11:45 am

August 29, 2026 11:45 am

चंडीगढ़ प्रशासन में DANICS अधिकारी डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढाकणे को मिली अहम जिम्मेदारियां

AYUSH निदेशक समेत तीन पदों का कार्यभार सौंपा
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 29 जून 2026: चंडीगढ़ प्रशासन के कार्मिक विभाग (Department of Personnel) ने DANICS अधिकारी डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढाकणे के चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. ढाकणे को तीन प्रमुख पदों का चार्ज दिया गया है। डाक्टर अतुल का नाम दानिक्स काडर में ईमानदार अधिकारियों में आता है।


जारी आदेश के मुताबिक डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढाकणे को: निदेशक AYUSH (Director AYUSH)

ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन), गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH)
एडिशनल डायरेक्टर, स्पोर्ट्स
का कार्यभार सौंपा गया है।
आदेश में कहा गया है कि इन पदों का कार्यभार पूर्व अधिकारियों से लिया जा रहा है। निदेशक AYUSH के पद का कार्यभार  सोरब कुमार अरोड़ा, PCS से तथा ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिन), GMCH का कार्यभार सुश्री पालिका अरोड़ा, PCS से लिया जाएगा।
यह आदेश यूटी चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद, IAS के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है।
डॉ. अतुल निवृत्तिराव ढाकणे को एक साथ स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और खेल विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम नियुक्ति माना जा रहा है।

डॉक्टर से DANICS अधिकारी तक का सफर

चंडीगढ़ प्रशासन में हाल ही में शामिल हुए DANICS अधिकारी डॉ. अतुल निवृत्तिराव  ढाकणे को प्रशासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। डॉक्टर से प्रशासनिक अधिकारी बने डॉ. धकने ने अपनी कार्यशैली और सामाजिक योगदान के कारण अलग पहचान बनाई है।

डॉ. अतुल ढाकणे DANICS कैडर के वर्ष 2023 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा-2022 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 737 हासिल कर प्रशासनिक सेवा में कदम रखा। UPSC सफलता के बाद उन्हें DANICS कैडर आवंटित किया गया।

डॉ. ढाकणे की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी खास रही है। उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित बी. जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (BJMC Pune) से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

गृह मंत्रालय के आदेशों के बाद फाउंडेशन ट्रेनिंग पूरी करने के पश्चात उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन में नियुक्त किया गया। इससे पहले वह दिल्ली में सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

प्रशासनिक सेवा में आने से पहले ही डॉ. ढाकणे सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में ‘Lift for Upliftment’ (LFU) नामक एनजीओ की शुरुआत की थी। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर, आदिवासी और वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को NEET परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराती है।

डॉ. अतुल ढाकणे का सफर चिकित्सा सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और प्रशासनिक क्षेत्र के मेल का उदाहरण माना जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन में उनकी नई भूमिका को लेकर अब उनके अनुभव और कार्यशैली पर नजर रहेगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 9 5
Total Users : 400295
Total views : 645899

शहर चुनें