सुरक्षा कर्मचारियों की मांगों पर हुई चर्चा
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 जून। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32), चंडीगढ़ के नव नियुक्त जॉइंट डायरेक्टर अतुल निवृत्तिराव धाकणे का कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारी यूनियन 589/2009 द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर यूनियन के महासचिव तालिब हुसैन, वरिष्ठ उप-प्रधान सुरेंद्र सिंह, उप-प्रधान भूपेंद्र सिंह, कैशियर राजकुमार, कमेटी सलाहकार संजीव कुमार, करमजीत सिंह, कमलदीप नैन, राजकुमार क्रिस्टोफर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने जॉइंट डायरेक्टर को कॉन्ट्रैक्ट सुरक्षा कर्मचारियों की लंबित मांगों, कार्य परिस्थितियों और वेलफेयर से जुड़े विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि अतुल निवृत्तिराव धाकणे के कार्यकाल में सुरक्षा कर्मियों के जायज अधिकारों और कल्याण से जुड़े मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा।
जॉइंट डायरेक्टर धाकणे ने यूनियन प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि कर्मचारियों से जुड़े जायज मुद्दों और वेलफेयर मामलों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
यूनियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए प्रशासनिक नेतृत्व में कर्मचारियों और संस्थान के हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।












Total Users : 357469
Total views : 588126