बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 जून। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) ने अपने सभी अलॉटी/ट्रांसफरी को बकाया राशि (Outstanding Dues) का सत्यापन और खातों का मिलान करवाने का मौका दिया है। CHB की ओर से जारी सूचना के अनुसार लीजहोल्ड, लाइसेंस, हायर परचेज, रेंटल टेनेंसी (फ्री होल्ड प्रॉपर्टी को छोड़कर) के तहत आवंटित रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी धारक अपने बकाया खातों की जांच करवा सकते हैं।
डी कार्तिकेय सीईओ सीएचबी ने जानकारी देते हुए बताया को CHB ने इसके लिए 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक पब्लिक कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। कैंप का आयोजन मल्टीपर्पज हॉल, छठी मंजिल, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग में किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। यह प्रक्रिया सभी कार्य दिवसों में (छुट्टियों और राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) चलेगी।

CHB सीईओ ने बताया कि अलॉटी अपने प्रॉपर्टी अकाउंट स्टेटमेंट को ऑनलाइन पोर्टल पर भी चेक कर सकते हैं और उसमें दर्शाए गए बकाया भुगतान की पुष्टि कर सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को खाते में कोई गलती या भुगतान से जुड़ी विसंगति नजर आती है तो वह मूल भुगतान रसीदों और संबंधित दस्तावेजों के साथ CHB कार्यालय पहुंचकर खातों का मिलान करवा सकता है।
कैंप के लिए सेक्टर और एरिया के अनुसार अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। CHB ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान अपने खातों की जांच करवाकर किसी भी त्रुटि को ठीक करवा लें।
CHB ने चेतावनी दी है कि तय अवधि समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड के अनुसार बकाया राशि को अंतिम रूप देकर रिकवरी के लिए डिमांड नोटिस जारी किए जाएंगे।











Total Users : 357470
Total views : 588127