July 13, 2026 3:18 am

July 13, 2026 3:18 am

चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में जनरल मैनेजर पद पर नियुक्ति के लिए NABARD से अधिकारी मांगने की तैयारी

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 4 जुलाई। चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने बैंक में जनरल मैनेजर (General Manager) के पद पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) से उपयुक्त अधिकारी प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में बैंक ने 1 जुलाई 2026 को सचिव, कोऑपरेशन विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र भेजा है। चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने बैंक में पिछले कई सालों से जनरल मैनेजर नही है। बैंक के ही एक सीनियर मैनेजर को एडिशनल चार्ज के सहारे बैंक का कार्य चल रहे है। पिछले बैंक कई एमडी रहे अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नही दिया। स्थाई जीएम नही होने के कारण बैंक में कई वित्तिय गड़बड़ी की शिकायत दर्ज भी हुई। जिसको बाबूगिरी हिंदी ने उजागर किया था। बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर डी कार्तिकेय आईएएस ने ज्वाइन करते ही बैंक में सुधार की पहल की है। डी कार्तिकेय आईएएस के पास विजिलेंस सेक्रेटरी का भी चार्ज है। बैंक उपभोक्ताओं को बैंक एमडी से बैंक में सुधार की काफी उम्मीदे है। जिसके तहत बेक के लिए नए जीएम की डिमांड की गई है।

बैंक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बैंक वर्तमान में व्यवसाय विस्तार, सुशासन, मानव संसाधन प्रबंधन, नियामकीय अनुपालन और संस्थागत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों पर काम कर रहा है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Loading Viewer...

पत्र के अनुसार, जनरल मैनेजर बैंक के प्रशासन, भर्ती, व्यवसाय विकास, बोर्ड के निर्णयों के क्रियान्वयन, नीति निर्माण, नियामकीय अनुपालन, NABARD, RBI, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी तथा अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय और विकासात्मक गतिविधियों की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।
बैंक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसायटी के आदेशों तथा लागू सेवा नियमों के अनुसार जनरल मैनेजर का पद कॉमन कैडर में शामिल है। नियमों के मुताबिक यह पद डिप्टी जनरल मैनेजर से भरा जाना चाहिए, जो कम से कम स्नातक अथवा CAIIB योग्यताधारी हो तथा बैंकिंग कार्य का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का कार्यज्ञान रखता हो।
इन्हीं प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए बैंक ने सचिव, कोऑपरेशन विभाग से अनुरोध किया है कि NABARD से उपयुक्त अधिकारी को प्रतिनियुक्ति पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जनरल मैनेजर के रिक्त पद को शीघ्र भरा जा सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 6 6 6 2 2
Total Users : 366622
Total views : 600284

शहर चुनें