October 12, 2026 2:11 pm

October 12, 2026 2:11 pm

चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन में बड़ा फेरबदल, गृह मंत्रालय ने जारी किए तबादला आदेश

तीन IPS, कई DANICS और DANIPS अधिकारियों का तबादला, चंडीगढ़ को मिले नए अधिकारी

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 9 जुलाई। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने गुरुवार को आईपीएस, डीएएनआईसीएस (DANICS) और डीएएनआईपीएस (DANIPS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादला सूची के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर भेजा गया है, जबकि नए अधिकारियों की चंडीगढ़ में नियुक्ति की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी जाएंगी।

Loading Viewer...


मनजीत और गीतांजलि खंडेलवाल का दिल्ली तबादला
तबादला आदेशों के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय (हेडक्वार्टर) का कार्यभार संभाल रहे आईपीएस अधिकारी मनजीत का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। वहीं उनकी पत्नी और आईपीएस अधिकारी गीतांजलि खंडेलवाल, जो चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल और ऑपरेशन सेल की कमान संभाल रही थीं, उन्हें भी दिल्ली भेजा गया है।
इसके अलावा एसपी सिटी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी के.एम. प्रियंका का तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

चंडीगढ़ को मिले तीन नए आईपीएस अधिकारी
गृह मंत्रालय ने खाली हुए पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती भी की है। दिल्ली में तैनात वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत कुमार और जम्मू-कश्मीर में कार्यरत वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार शर्मा का तबादला चंडीगढ़ किया गया है। इसके अलावा एक अन्य आईपीएस अधिकारी की भी चंडीगढ़ में नियुक्ति की गई है, जिनकी जिम्मेदारियों का निर्धारण जल्द किया जाएगा।

फिनि अधिकारी अमित कुमार भी दिल्ली भेजे गए
चंडीगढ़ प्रशासन में तैनात डीएएनआईसीएस अधिकारी अमित कुमार का तबादला भी दिल्ली कर दिया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डीएसपी विकास श्योकंद और ए. वेंकटेश का भी तबादला
डीएएनआईपीएस अधिकारियों की सूची में चंडीगढ़ पुलिस के दो अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। डीएसपी विकास श्योकंद, जो साइबर सेल के प्रभारी होने के साथ-साथ ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उनका तबादला दिल्ली कर दिया गया है। वहीं डीएसपी ए. वेंकटेश, जो विजिलेंस विभाग में तैनात थे, उन्हें भी दिल्ली भेजा गया है।

चंडीगढ़ को मिले तीन नए अधिकारी
तबादला सूची के अनुसार, वर्ष 2021 बैच की डीएएनआईसीएस अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र का तबादला अंडमान एवं निकोबार से चंडीगढ़ किया गया है।
इसके अलावा डीएएनआईपीएस अधिकारी सतेंद्र मोहन मीणा और पाटिल स्वागत राजकुमार का तबादला दिल्ली से चंडीगढ़ किया गया है। दोनों अधिकारी अब चंडीगढ़ पुलिस में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे

जल्द होगी नई जिम्मेदारियों की घोषणा
तबादलों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस में अधिकारियों को नई शाखाओं और विभागों का कार्यभार सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में इस फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियों की घोषणा की जाएगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें