October 13, 2026 9:06 pm

October 13, 2026 9:06 pm

CHANDIGARH: PM दौरे की तैयारियों के बीच सेक्टर-26 अनाज मंडी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बाहरी वाहन चालक परेशान!

बाहरी नंबर की गाड़ियों को रोककर दस्तावेज जांच का आरोप, लोगों ने कहा- ट्रैफिक पुलिस का काम नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करना है, बेवजह रोकना नहीं

चंडीगढ़, 10 जुलाई। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-26 अनाज मंडी जंक्शन पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने पुराने तरीके से बाहरी राज्यों के नंबर वाले वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि सेक्टर-26 अनाज मंडी जंक्शन पहले भी चेकिंग के नाम पर बाहरी राज्यों के वाहनों को रोकने को लेकर विवादों में रह चुका है। अब एक बार फिर उसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने से वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है।
आरोप है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगी हुई और सामान्य रूप से चल रही गाड़ियों को भी बीच सड़क में रोककर दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। इससे न केवल ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है, बल्कि वाहन चालकों को भी अनावश्यक रूप से रुकना पड़ रहा है।
वाहन चालकों का कहना है कि यदि कोई चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ चालान करना ट्रैफिक पुलिस का अधिकार और जिम्मेदारी है। लेकिन बिना किसी स्पष्ट ट्रैफिक उल्लंघन के केवल दस्तावेज जांच के नाम पर वाहनों को रोकना उचित नहीं माना जा सकता।
स्थानीय लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि यदि विशेष सुरक्षा कारणों से चेकिंग की जा रही है तो उसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
हालांकि, इस संबंध में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्टीकरण या बयान जारी किया जाता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 6 9 4
Total Users : 429694
Total views : 685141

शहर चुनें