September 13, 2026 4:17 am

September 13, 2026 4:17 am

CHANDIGARH: सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अवैध वेंडरों को हटाने के दौरान हंगामा, मार्किट कमेटी कर्मचारियों से हाथापाई

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 15 जुलाई। सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में बुधवार देर शाम अवैध वेंडरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई कर रही मार्किट कमेटी की टीम और कुछ अवैध वेंडरों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मार्किट कमेटी के कर्मचारियों के साथ महिलाओं ने गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान चालान बुक भी फाड़ दी गई। घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक तनाव बना रहा।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मार्किट कमेटी के कर्मचारियों के साथ बहस और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अवैध वेंडरों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उनका कहना है कि अवैध वेंडरों के कारण अक्सर अव्यवस्था और विवाद की स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर-26 मंडी से अवैध वेंडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और लंबे समय से प्रस्तावित सेक्टर-39 स्थित नई सब्जी मंडी में जल्द से जल्द मंडी को स्थानांतरित किया जाए, ताकि व्यवस्था बेहतर हो सके।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 4 7 0
Total Users : 412470
Total views : 662285

शहर चुनें