श्रद्धांजलि सभा 26 अगस्त, बुधवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी
कार्यक्रम का स्थान अंदाज पैलेस, पिहोवा रोड, करा साहिब
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार की माता जी श्रीमती कृष्णा देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री हरिकिशन नन्दा, का 14 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा देवी के निधन पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। परिजनों ने कहा कि उनका स्नेह, संस्कार और सरल व्यक्तित्व सदैव परिवार के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
दिवंगत आत्मा की स्मृति में भोग एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 26 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अंदाज पैलेस, पिहोवा रोड, करा साहिब (जिला कुरुक्षेत्र) में होगा।
परिजनों ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार को संबल एवं आशीर्वाद देने का विनम्र अनुरोध किया है।
शोकाकुल:
पुत्र विनोद कुमार एवं इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार तथा समस्त शोकाकुल परिवार।













Total Users : 398735
Total views : 643689