August 27, 2026 5:35 am

August 27, 2026 5:35 am

चंडीगढ़: वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा ने संभाला हरियाणा के एडवोकेट जनरल का पद

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजेश कुमार गोयत व सुनीता डांगी सक्रेटरी एजी ने ज्वाइनिंग से जुड़ी सभी प्रशासनिक एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 22 अगस्त 2026। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा ने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित एडवोकेट जनरल हरियाणा कार्यालय में पहुंचकर पद ग्रहण किया। इससे पहले भी मुटनेजा हरियाणा सरकार के लिए अतिरिक्त एडवोकेट जनरल (Additional Advocate General) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हरियाणा सरकार के न्याय प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा को तत्काल प्रभाव से हरियाणा का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। अधिसूचना 21 अगस्त 2026 को जारी की गई। नियुक्ति के नियम एवं शर्तें अलग से जारी किए जाने की बात कही गई है।

पदभार संभालने के बाद एडवोकेट जनरल कार्यालय में नियुक्ति से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राजेश कुमार गोयत व सेक्रेटरी टू एजी अनिता डांगी ने ज्वाइनिंग से जुड़ी सभी प्रशासनिक एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं। इसके बाद पवन कुमार मुटनेजा ने एडवोकेट जनरल हरियाणा के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।


पवन कुमार मुटनेजा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल हैं और हरियाणा सरकार के कानूनी मामलों से पहले भी जुड़े रहे हैं। अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में पैरवी की है।
एडवोकेट जनरल हरियाणा राज्य सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार होते हैं और हाईकोर्ट में सरकार की ओर से महत्वपूर्ण संवैधानिक, प्रशासनिक एवं अन्य कानूनी मामलों में पक्ष रखते हैं। ऐसे में वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा की नियुक्ति को हरियाणा सरकार के कानूनी पक्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकारी अधिसूचना के अनुसार 21 अगस्त से तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति के बाद अब मुटनेजा हरियाणा सरकार के प्रमुख कानूनी अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 6
Total Users : 398726
Total views : 643668

शहर चुनें