November 20, 2026 12:48 pm

November 20, 2026 12:48 pm

गुजरात के साणंद औद्योगिक क्षेत्र में जींद के रोशन गोयत ने स्थापित की नई मिसाल, 150 कमरों का पीजी बनाया

एलएम इंफ्रा के माध्यम से युवाओं को कौशल के अनुसार रोजगार दिलाने की भी पहल, शुद्ध शाकाहारी भोजन सहित कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाईं आधुनिक सुविधाएं

रमेश गोयत
जींद/अहमदाबाद, 20 नवम्बर। हरियाणा के जींद जिले के युवाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता अब प्रदेश की सीमाओं से निकलकर देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों तक अपनी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में जींद के गांव झांज कलां निवासी रोशन गोयत ने गुजरात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र साणंद (Sanand GIDC) में अपना व्यवसाय स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रोशन गोयत ने साणंद औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और पेशेवर युवाओं की आवास संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 150 कमरों का आधुनिक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास तैयार करवाया है। इसमें वातानुकूलित और बिना वातानुकूलन वाले दोनों प्रकार के कमरों की व्यवस्था की गई है। यहां रहने वाले कर्मचारियों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी पहल
रोशन गोयत की यह पहल केवल आवास सुविधा उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं है। वे एलएम इंफ्रा (LM Infra) के माध्यम से साणंद और आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का काम भी कर रहे हैं।
गुजरात का साणंद औद्योगिक क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है। यहां विभिन्न उद्योगों और कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों के लिए बेहतर आवास और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। रोशन गोयत ने इसी जरूरत को अवसर में बदलते हुए आवास और रोजगार, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहल शुरू की है।

जींद के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
रोशन गोयत की इस उपलब्धि को जींद और हरियाणा के युवाओं की उद्यमशीलता के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी पहल से न केवल गुजरात में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा मिलेगी, बल्कि जींद सहित हरियाणा के कौशल प्राप्त युवाओं को भी औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार पाने के नए अवसर मिल सकते हैं।
इस उपलब्धि पर अहमदाबाद निवासी सुरेश चौधरी ने रोशन गोयत को बधाई देते हुए कहा कि जींद के युवा अपनी मेहनत, सोच और प्रतिभा के दम पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में अपनी पहचान बना सकते हैं। रोशन गोयत ने गुजरात के साणंद में 150 कमरों का पीजी स्थापित कर और रोजगार उपलब्ध करवाने की पहल करके इसका उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने रोशन गोयत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 8 5 0 2
Total Users : 458502
Total views : 725038

शहर चुनें