November 26, 2026 4:20 pm

November 26, 2026 4:20 pm

महालेखाकार पंजाब एवं यू.टी. कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

चंडीगढ़: कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हक), पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर महालेखाकार सुश्री तृप्ति गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपने संबोधन में महालेखाकार सुश्री तृप्ति गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारत के गौरवशाली इतिहास, संविधान की महत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझने और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों एवं अर्द्धसैनिक बलों के योगदान को सदैव स्मरण करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भारत के संविधान पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और बच्चों को महालेखाकार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सुखनंदन सभरवाल, उप-महालेखाकार (प्रशासन) तथा मनीषा तूर, उप-महालेखाकार (लेखा एवं पेंशन) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 2 9 0
Total Users : 462290
Total views : 730396

शहर चुनें