August 28, 2026 8:28 am

August 28, 2026 8:28 am

केंद्रीय बजट में चुनाव के मद्देनजर केवल साउथ इंडिया पर फोकस, हरियाणा के लिए कुछ नहीं – दुष्यंत चौटाला

बीजेपी सरकार ने टैक्स पर भी अपनाई दोगली नीति, भारतीयों पर मार और विदेशियों को राहत – दुष्यंत चौटाला

भाजपा लोगों को बांटने में जुटी हुई और जेजेपी जनता को जोड़ने में लगी हुई है – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़, 1 फरवरी। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अब तक का सबसे निराशाजनक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के मद्देनजर केवल साउथ इंडिया पर फोकस किया है, जबकि हरियाणा के लिए इसमें कुछ नहीं है। वे रविवार को झज्जर में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बजट में किसानों और युवाओं के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केरल और तमिलनाडु में चुनाव को देखते हुए केवल वहां के लोगों के लिए ही मछली उत्पादन को लेकर घोषणाएं की गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा के राखीगढ़ी के विकास के लिए साल 2021 में 500 करोड़ रुपए का बजट का प्रावधान किया गया था, जो कि आज तक हरियाणा को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बार-बार राखीगढ़ी पर बजट दोहराकर बीजेपी सरकार झूठी वाहवाही लेने की कोशिश कर रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि स्टॉक मार्केट की भारी गिरावट भी दर्शाती है कि लोग इस बजट से बिल्कुल भी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि टैक्स पर भी भाजपा सरकार की दोगली नीति देखने को मिली है। दुष्यंत ने कहा कि भारत के लोगों पर टैक्स बढ़ाया गया है। विदेशी कंपनियों को राहत देकर भारतीयों को डाटा सेंटर से जुड़ी नीति से भी दूर रखा गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नए रोजगार और नए उद्योग के अवसर बढ़ाने को लेकर बजट में कुछ नहीं है, जबकि आज प्रदेश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है। इससे पहले जेजेपी युवा योद्धा सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि आज मजबूती के साथ युवा वर्ग जेजेपी के साथ जुड़ रहा है और इससे संगठन को नई ताकत मिली है।

वहीं जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जेजेपी का ही होगा। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बंटी हुई है जबकि भाजपा जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दो नावें है, एक नाव भाजपा की है, जो जनता को बांटने का काम कर रही है और दूसरी नाव जेजेपी की है, जो जनता को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने हमेशा लोगों के हितों में काम किया है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 3 2
Total Users : 399332
Total views : 644593

शहर चुनें