August 28, 2026 7:45 am

August 28, 2026 7:45 am

पिछले 12 साल से केन्द्रीय बजट में हर बार हरियाणा को मिल रही मायूसी – दीपेन्द्र हुड्डा

दीपेन्द्र हुड्डा ने स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर गांव खेड़ी साध स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी कोई परियोजना देना तो दूर, यूपीए सरकार से मंजूर कराई गई बड़ी परियोजनाओं के लिए भी कोई बजट नहीं दिया – दीपेन्द्र हुड्डा 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के 10 मंजूरशुदा संस्थान, डिफेन्स यूनिवर्सिटी के लिए कोई बजट नहीं दिया – दीपेन्द्र हुड्डा 

केंद्र सरकार हरियाणा से सबसे ज्यादा टोल, GST वसूल रही, हिस्सेदारी नहीं दे रही – दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र सरकार हरियाणा टैक्स के रूप में 7 रुपए वसूलती है और बदले में सिर्फ 1 रुपया देती है – दीपेन्द्र हुड्डा 

चंडीगढ़ (रोहतक), 01 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज पेश हुए केन्द्रीय बजट से हरियाणा को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट में भी देश में अगर किसी राज्य के साथ सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार हुआ है तो वो हरियाणा के साथ हुआ है। जबकि, केंद्र सरकार हरियाणा से देश में सबसे ज्यादा GST कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली करती है, लेकिन बजट में हिस्सेदारी जीरो रहती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को न जाने हरियाणा से क्या नाराजगी है, कि वो हरियाणा से टैक्स के रूप में 7 रुपए वसूल रही है और बदले में सिर्फ 1 रुपया दे रही है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा को नयी कोई परियोजना मिलना तो दूर, हुड्डा के नेतृत्व वाली काँग्रेस सरकार द्वारा मंजूरशुदा बड़ी परियोजनाओं – रेल कोच फैक्ट्री, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के मंजूरशुदा संस्थान, डिफेन्स यूनिवर्सिटी आदि के लिए भी कोई बजट आवंटन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश की बीजेपी सरकार हरियाणा के हकों को पूरी तरह दरकिनार, नजरअंदाज करके चल रही है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन हरियाणा से हो रहा है, सबसे ज्यादा टोल वसूली भी हरियाणा से हो रही है। लेकिन हरियाणा को बजट आवंटन देश में सबसे कम होता है। केंद्र सरकार हरियाणा से कुल 7.10 प्रतिशत जीएसटी इकट्ठा करती है, लेकिन बदले में हरियाणा को केवल 1.009 प्रतिशत हिस्सा ही दिया जाता है। यानी केंद्र सरकार हरियाणा से 7 रुपया ले रही है और केवल 1 रुपया वापस दे रही है, जो पूरे देश में सबसे कम है। इसी तरह देश में सबसे ज्यादा टोल वसूली हरियाणा से हो रही है। देश में 60 किलोमीटर पर टोल बूथ होने का नियम है लेकिन हरियाणा में दो टोल के बीच औसत दूरी सबसे कम 45 किलोमीटर है, जबकि यह गुजरात में 200 किलोमीटर, केरल में 223 किलोमीटर, राजस्थान में 100 किलोमीटर है। यही नहीं प्रति वर्ष प्रति किलोमीटर कलेक्शन हरियाणा में 70, गुजरात में 30 लाख, कर्नाटक में 35 लाख, झारखंड में 19 लाख, कर्नाटक में 35 लाख, महाराष्ट्र में 21 लाख है. हरियाणा में कुल टोल गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र से भी ज्यादा है।

 

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी व संविधान निर्मात्री सभा के सबसे युवा और हरियाणा से एकमात्र सदस्य रहे, चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर गांव खेड़ी साध स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 8 वर्षों तक ब्रिटिश साम्राज्य की 8 अलग-अलग जेलों में कैद रहे दादा जी ने हमें सच्चाई के रास्ते पर अडिग रहने और किसी भी ज़ुल्म के आगे न झुकने की सीख दी। उनका सारा जीवन संघर्ष में बीता। पहले आजादी की लड़ाई में फिर उन्होंने किसानों, आम लोगों के अधिकारों के लिये उन्होंने संघर्ष किया। चौ. रणबीर सिंह जी देश का संविधान बनाने वाली संविधान सभा के सबसे युवा और हरियाणा से अकेले सदस्य रहे। वे दिन-रात इसी उधेड़बुन में लगे रहते थे कि गाँवों में खुशहाली और गरीब के मुख पर लाली कैसे आये। वो हमेशा गांव के विकास को प्राथमिकता देते और कहते गांव में रहने वालों और शहरों में रहने वालों के बीच अंतर मिटना चाहिए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 3
Total Users : 399323
Total views : 644578

शहर चुनें