August 29, 2026 3:20 am

August 29, 2026 3:20 am

PUNJAB: 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रेंट कलेक्टर व चपरासी विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़े

चंडीगढ़, 3 फरवरी 2026: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और ठेके पर कार्यरत चपरासी मोहम्मद तालीम को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर के एक किसान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2018 से 2021 की अवधि के लिए तहसील बलाचौर के गांव भड्डी में स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड की 10 कनाल जमीन लीज पर ली थी। लीज अवधि समाप्त होने के बाद, वर्ष 2021 में उसने लीज के नवीनीकरण के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय, गढ़शंकर में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन से संपर्क किया।
प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी मोहम्मद यासीन ने लीज नवीनीकरण की फाइल तैयार करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर यह रकम घटाकर 20,000 रुपये कर दी गई। इस दौरान आरोपी ने मौके पर ही 2,000 रुपये ले लिए और शेष 18,000 रुपये बाद में देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की एसबीएस नगर टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 8
Total Users : 400078
Total views : 645608

शहर चुनें